Advertisement

अजय सिंह छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव

1983 बैच के आईएएस अफसर अजय सिंह छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। मूलतः छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले...
अजय सिंह छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव

1983 बैच के आईएएस अफसर अजय सिंह छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। मूलतः छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले अजय सिंह फरवरी 2020 तक राज्य के मुख्य सचिव रहेंगे।

अजय सिंह ने आज ही अपना नया कार्यभार संभाल लिया। अभी तक मुख्य सचिव रहे विवेक ढांड को रेरा (रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) का चेयरमैन बनाया गया है। श्री ढांड मार्च 2018 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्होंने गुरुवार को वालेन्ट्री रिटायरमेंट ले लिया था।

कैबिनेट की बैठक खत्म होते ही अजय सिंह का बतौर मुख्य सचिव स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद तमाम अफसरों और मंत्रियों ने अजय सिंह का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad