Advertisement

हिमाचल विधानसभा में उठा कंगना का मामला,ऑफिस तोड़े जाने की निंदा

हिमाचल प्रदेश विधान सभा यहां चल रहे मॉनसून सत्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई में ऑफिस को...
हिमाचल विधानसभा में उठा कंगना का मामला,ऑफिस तोड़े जाने की निंदा

हिमाचल प्रदेश विधान सभा यहां चल रहे मॉनसून सत्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई में ऑफिस को तोड़ने का मामला गुंजा।

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए महाराष्ट्र में कंगना की ऑफिस तोड़े जाने का मामला उठाया। उन्होंने कंगना के आवास को गिरने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और विपक्ष पार्टी कांग्रेस से कहा शिव सेना के साथ उनका गठबंधन है। इसलिए कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र कांग्रेस से उनकी सुरक्षा की बात करे।

कंगना आज शुबह अपने घर से मुंबई के लिए चंडीगढ़ रवाना हुई मगर उनके मुंबई पहुंचने से पूर्व ही उनके ऑफिस की बफोलज कर दिया गया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी सदन में कहा कि इस घटना की वह निंदा करते है। हिमाचल कंगना की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस पर कांग्रेस पार्टी के नेता राम लाल ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया है मामला कानून के तहत चल रहा है इसलिए हिमाचल विधानसभा में चर्चा की ज़रूरत नही है।

इसके बाद सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह , जो कंगना के पैतृक क्षेत्र से आते हैं,बोलने के लिए खड़े हो गए। इस पर सदन विपक्ष ने आपत्ति ज़ाहिर की। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने मामला शांत करवाया तब जाकर इंद्र सिंह ने कंगना के सुरक्षा की पैरवी की। शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने भी मामले की निदा की।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें भी कंगना की सुरक्षा की चिंता है क्यूंकि कंगना का संबंध हिमाचल प्रदेश से है



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad