Advertisement

हरियाणा में लॉकडाउन के बीच बढ़ा सास-बहुओं में विवाद, सासों ने निगरानी के लिए लगवाए सीसीटीवी कैमरे

काेराना वायरस महामारी से बचाव के लिए पूरे देश काे लाॅकडाउन किया गया है। लाॅकडाउन के चलते लाेगाें काे...
हरियाणा में लॉकडाउन के बीच बढ़ा सास-बहुओं में विवाद, सासों ने निगरानी के लिए लगवाए सीसीटीवी कैमरे

काेराना वायरस महामारी से बचाव के लिए पूरे देश काे लाॅकडाउन किया गया है। लाॅकडाउन के चलते लाेगाें काे कई प्रकार की परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसका असर सास और बहू के रिश्ते पर भी देखने काे मिला है। लाॅकडाउन में सास-बहुओं के बीच विवाद बढ़ा है। हरियाणा में कई जगहाें पर सासों ने अपनी बहुओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसे सुन हर काेई हैरान हाे रहा है, लेकिन ये सच है। इसकी गवाही राज्य महिला आयोग में पहुंची शिकायतें दे रही हैं।

राज्य महिला आयोग के पास लाॅकडाउन के दाैरान  दंपति और सास से विवाद के 120 मामलाें की शिकायत ऑनलाइन पहुंची हैं। इनमें से 20 मामलाें में आयोग सुलह करा चुका है। आयाेग के पास घराें में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी चार मामले पहुंचे। इन मामलाें में राज्य महिला आयोग ने सुलह कराई ताे हैरान कर देने वाली बात सामने आई। सासुओं ने कहा कि बहुएं झूठी शिकायत करती हैं, जिसके चलते सेफ्टी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इसमें बहुओं की निगरानी के साथ चाेराें काे भी पकड़वाने में सहयाेग मिलेगा।

सास ने कहा- बहू झूठी शिकायत करती है


हरियाणा के हिसार जिला की नाैकरीपेशा विवाहिता ने  14 मई काे ऑनलाइन शिकायत की। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर पिटाई करता है। अब सास ने निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। आयोग ने दाेनाें के बीच सुलह करा दी। वहीं सास ने कहा कि बहू झूठी शिकायत करती है, जिसके कारण सीसीटीवी लगवाया था। सीसीटीवी सेफ्टी के लिए जरूरी है।

सास ने घर में बहू की निगरानी काे  कैमरे लगवा दिए


राेहतक के माॅडल टाउन की विवाहिता ने 4 मई काे दी शिकायत कहा कि उसकी शादी दाे साल पूर्व हुई थी। उसने आरोप है कि शादी के बाद से ही सास उसके साथ झगड़ा करती है। आरोप है कि अब उसके साथ मारपीट के साथ-साथ सास ने घर में उसकी निगरानी काे सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।

बहू बोली- ससुराल के लाेग दहेज का दबाव बना रहे

 
फरीदाबाद की विवाहिता ने 20 अप्रैल काे शिकायत में कहा कि ससुराल के लाेग दहेज का दबाव बना रहे हैं। अब उसकी निगरानी काे घर में सीसीटीवी लगा दिया है। राज्य महिला आयोग सुलह का प्रयास कर रही है।

बहू झूठी शिकायत करती , इसलिए लगवाए सीसीटीवी


झज्जर के आर्य नगर की महिला ने 1 मई काे शिकायत दी। महिला ने शिकायत में कहा कि 3 साल पहले भिवानी में शादी हुई, उस पर दहेज का दबाव बनाते हैं। अब सास ने निगरानी के लिए घर में सीसीटीवी लगवा दिए। उधर. सास ने कहा कि बहू झूठी शिकायत करती है, इससे बचने व चाेराें की निगरानी काे कैमरे लगवाए हैं।

 राज्य महिला आयाेग की चेयर प्रतिभा सुमन ने कहा
 
लाॅकडाउन के दाैरा ऑनलाइन ही दंपति की शिकायत प्राप्त हाे रही है। उन्हाेंने कहा कि अब तक 120 शिकायतें ऑनलाइन मिल चुकी हैं। वीडियाे काॅल के माध्यम से 20 दंपति के बीच सुलह कराई जा चुकी है। सुमन ने कहा कि अन्य के बीच भी जल्द ही सुलह करा दी जाएगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad