Advertisement

अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, हरियाणा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

हरियाणा के अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। कटारिया ने बीती रात पीजीआई चंडीगढ़...
अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, हरियाणा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

हरियाणा के अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। कटारिया ने बीती रात पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी बंटो कटारिया ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। वह पिछले कई दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। दोपहर 12 बजे मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें तीन बार के सांसद रतन लाल कटारिया को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। सीएम खट्टर ने कहा कि रतन लाल कटारिया के निधन से भाजपा को भारी क्षति हुई है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, "सांसद और पूर्व मंत्री श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से दुख हुआ। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के लिए उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।" उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad