Advertisement

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य गिरफ्तार

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित अहम सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक...
पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य गिरफ्तार

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित अहम सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि फगवाड़ा (जिला कपूरथला) निवासी हिमांशु सूद दुबई में रह रहे नमित शर्मा के इशारों पर काम कर रहा था। नमित शर्मा, गैंगस्टर बिश्नोई का करीबी सहयोगी बताया जाता है।

 

काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक गुर्गे हिमांशु सूद निवासी फगवाड़ा, कपूरथला को गिरफ्तार कर एक टारगेट किलिंग की योजना को नाकाम कर दिया है।  प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई यूएई स्थित नमित शर्मा के निर्देश पर काम कर रहा था, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है।

 

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में हिमांशु सूद ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नमित शर्मा के निर्देश पर हरिद्वार में एक होटल व्यवसायी पर गोलियां चलाईं थी। उन्हें मध्यप्रदेश और कपूरथला में अन्य 2 लक्ष्यों को खत्म करने का काम सौंपा गया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad