Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने कमला हैरिस औैर खुद बताया भारत की बेटी, कई और मुद्दों पर की चर्चा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के वूमेंस लीडरशिप फोरम में अपने दिए...
प्रियंका चोपड़ा ने कमला हैरिस औैर खुद बताया भारत की बेटी, कई और मुद्दों पर की चर्चा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के वूमेंस लीडरशिप फोरम में अपने दिए एक बयान कारण चर्चा में हैं। पिछले शुक्रवार चोपड़ा को अमेरिकी उपराष्ट्रपित कमला का साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें उन्होने अपने और हैरिस के भारतीय कनेक्शन की चर्चा की।

उप राष्ट्रपति हैरिस और चोपड़ा जोनस ने एक लीडरशिप फोरम के दौरान अपने भारतीय संबंधों, विवाह समानता और जलवायु परिवर्तन, रूस-यूक्रेन वार समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका को पूरी दुनिया के लिए उम्मीद और स्वतंत्रता किरण बताया।

कमला हैरिस से बातचीत करते हुए चोपड़ा ने कहा ,"मुझे लगता है कि हम दोनों एक तरह से भारत की बेटियां हैं।" 57 वर्षीय हैरिस का जन्म कैलिफोर्निया के ओकलैंड में हुआ था। उनकी मां श्यामला गोपालन भारत में तमिलनाडु की मूल निवासी थी और पिता डोनाल्ड जे हैरिस जमैका के मूल निवासी थे। इस फोरम में पूरे अमेरिका भर से डेमोक्रेटिक नेता भाग लेने आये थे।

चोपड़ा जोनास को हाल ही में कीनू रीव्स के नेतृत्व वाली "द मैट्रिक्स रिसर्सेक्शन्स" में देखा गया था। वह सैम ह्यूगन के साथ द रुसो ब्रदर्स की श्रृंखला "सिटाडेल" और "इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी" में अभिनय करेंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad