Advertisement
Home देश कर्नाटक: भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को पदयात्रा में हो सकती हैं शामिल

कर्नाटक: भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को पदयात्रा में हो सकती हैं शामिल

आउटलुक टीम - OCT 02 , 2022
कर्नाटक: भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को पदयात्रा में हो सकती हैं शामिल
कर्नाटक: भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को पदयात्रा में हो सकती हैं शामिल
आउटलुक टीम

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ी यात्रा में हिस्सा लेंगी। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी छह अक्टूबर को यात्रा के कर्नाटक चरण के दौरान प्रतिभागियों के साथ चलेंगी।

यह यात्रा कर्नाटक से होकर 21 दिनों तक चलेगी और राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुआ और तमिलनाडु और केरल से गुजरते हुए शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश किया।

यह पहली बार होगा जब सोनिया गांधी यात्रा में भाग लेंगी जो उस समय शुरू हुई थी जब वह चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई थीं। बता दें कि राहुल गांधी यात्रा में लगातार चल रहे हैं और 30 सितंबर को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलुपेट पहुंचे।

यात्रा कर्नाटक चरण के साथ एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गई है क्योंकि राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं और यह पहली बार है जब यह भाजपा शासित राज्य से गुजर रहा है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से

Advertisement
Advertisement