Advertisement

जमशेदपुर: टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट, हादसे में तीन लोग घायल

शनिवार को जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट के गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए।...
जमशेदपुर: टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट, हादसे में तीन लोग घायल

शनिवार को जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट के गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए। कर्मचारियों ने कहा कि विस्फोट सुबह करीब 10.20 बजे हुआ और घायल कर्मचारियों को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्टील कम्पनी में कार्य कर रहे अधिकारियों ने एक स्टेटमेंट में कहा कि हम सूचित करना चाहते हैं कि आज सुबह करीब 10:20 बजे जमशेदपुर वर्क्स में कोक प्लांट की बैटरी नंबर 6 के एरिया में विस्फोट की आवाज आई।

इस विस्फोट से कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने कहा कि हाथापाई में जमीन पर गिरने से एक कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गया। हालांकि खबर यह भी आ रही है कि हादसे में घायल मजदूरों की हालत नाजुक है और डॉक्टरों की 11 सदस्यीय टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

जमशेदपुर की घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, "जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्रवाई कर रही है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad