Advertisement

आम जनता से लेकर हस्तियों तक, बलात्कार की घटनाओं पर ये है लोगों की मांग

देश भर में एक बार फिर बढ़ती बलात्कार की घटनाओं को लेकर आक्रोश है। हाल ही में हैदराबाद की 26 साल की महिला...
आम जनता से लेकर हस्तियों तक, बलात्कार की घटनाओं पर ये है लोगों की मांग

देश भर में एक बार फिर बढ़ती बलात्कार की घटनाओं को लेकर आक्रोश है। हाल ही में हैदराबाद की 26 साल की महिला पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया जिसके बाद संसद से लेकर सड़क तक उबाल है। देश के अलग अलग इलाकों में लोग धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। लोग ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून की मांग कर रहे हैं साथ ही सामाजिक बदलाव के लिए जागरूकता की भी पैरवी कर रहे हैं।  

तस्वीरों और वीडियो में आक्रोश की बानगी....  

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने देशभर में बच्चियों और महिलाओं से बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के विरोध में भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है। हालांकि पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोक रही है। जंतर-मंतर पर आमरण अनशन के लिए जाने से पहले मालीवाल राजघाट पहुंचीं। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि को नमन किया। मालीवाल का कहना है कि वह बलात्कार के दोषियों को 6 माह में सजा दिलाने वाला कानून लाने के आश्वासन के बाद ही अपना अनशन तोड़ेंगी। इसके अलावा उनकी मांग है कि इस मामले में पुलिस की जिम्मेदारी तय की जाए। 


अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा के बढ़ते मामलों की निंदा करते हुए लोगों ने नारेबाजी की...

क्या बोले दिल्ली क्राइम के अभिनेता?

वहीं निर्भया मामले पर आधारित वेबसिरीज दिल्ली क्राइम में मुख्य अभियुक्त जय सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मृदुल शर्मा ने भी इस मामले को शर्मसार करने वाला बताया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “हैदराबाद की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। हमारा सामाजिक दृष्टिकोण कितना कमजोर है। कानून और व्यवस्था और शिक्षा उन लोगों के लिए काम नहीं करती है। हमें महिलाओं और लड़कियों को वैसे ही सम्मान और समानता की दृष्टि से देखना चाहिए जैसा कि आप स्वयं को लेकर सोचते हैं।”


बलात्कार के बढ़ते मामलों के विरोध में प्रदर्शन करती कोलकाता विश्वविद्यालय की छात्रा

तेलंगाना में वकीलों का विरोध प्रदर्शन

पटना में नर्सों का विरोध प्रदर्शन

क्या बोलीं हेमा मालिनी?

 मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "हर दिन हम महिलाओं के साथ हो रही इन बातों को सुन रहे हैं, महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। मेरा सुझाव है कि दोषियों को जेल में स्थायी रूप से रखा जाए, एक बार जेल जाने के बाद उन्हें बिल्कुल भी रिहा नहीं किया जाना चाहिए।"


नई दिल्ली में हैदराबाद रेप और मर्डर केस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement