Advertisement

जंतर-मंतर पर आज किसानों की संसद, मुक्ति यात्रा पहुंचेगी दिल्ली

मंगलवार को देश भर के किसानों का जमावड़ा दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहा है। यहां किसान अपनी संसद लगाएंगे। मध्य प्रदेश के मंदसौर से शुरू हुई किसान मुक्ति यात्रा आज दोपहर दिल्ली पहुंचेगी।
जंतर-मंतर पर आज किसानों की संसद, मुक्ति यात्रा पहुंचेगी दिल्ली

मध्य प्रदेश के मंदसौर से 6 जुलाई को शुरू हुई यह यात्रा दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान मुक्ति संसद में तब्दील हो जाएगी। आंदोलन में शामिल होने के लिए किसान अथवा गैर किसान सबको आह्वान किया जा रहा है कि वे सभी किसानों के साथ खड़े हों। इसे लेकर योगेन्द्र यादव ने ट्वीट भी किया है-

क्या है मांग?

किसान फसलों के लाभकारी मूल्य तथा किसानों की पूर्ण ऋण मुक्ति का मुद्दा को लेकर यह आंदोलन चलाया जा रहा है।

मंदसौर से दिल्ली

मंदसौर से शुरू हुई किसान मुक्ति यात्रा 6 जुलाई को ही रतलाम पहुंची और 7 जुलाई को खाचरोद, नागदा, उज्जैन, देवास तथा इंदौर में यात्रा के कार्यक्रम हुए। किसान मुक्ति यात्रा में प्रत्येक दिवस एक महान किसान नेता को समर्पित किया जाता है।

कौन-कौन हैं शामिल?

इस यात्रा में प्रमुख रूप से भारतीय किसान समन्वय समिति के संयोजक वी एम सिंह, हन्नान मौल्ला, राजू शेट्टी, सुभाषिणी अली, योगेंद्र यादव सहित अनेक किसान नेता और आम किसान शामिल हैं। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस कार्रवाई में मारे गए छह किसानों की मौत के बाद अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति की अगुवाई में ‘किसान मुक्ति यात्रा’ शुरू हुई है। 

15 राज्यों के 150 यात्री

किसान मुक्ति यात्रा किसान नेताओं चन्द्रशेखर(वाइस   प्रेसीडेंट-ए. आई.के. एम. एस. तेलंगाना), सुंदर विमलनाथन(सचिव-साउथ इंडियन रिण्टरसिंकिंग फार्म्स एसोसिएशन-तमिलनाडु), पी एस शारदा(वाइस प्रेसीडेंट-स्वराज अभियान), लिंगराज(सचिव-पश्चिमी उड़ीसा कृषक संगठन), प्रेमसिंह गहलोत(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-अखिल भारतीय किसान महासभा हरियाणा), पुरुषोत्तम शर्मा(सचिव-अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तराखंड), ईश्वरीप्रसाद कुशवाहा(सचिव-अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तर प्रदेश), उपेंद्र सिंह(प्रदेश अध्यक्ष-राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश), हेमेंद्र चौधरी(प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन), भगतसिंह वर्मा(राष्ट्रीय अध्यक्ष-किसान मुक्ति मोर्चा उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से रामवीर सिंह(मंडल अध्यक्ष-मेरठ), वीरपाल सिंह(जिलाध्यक्ष-हापुड़), ज़ोरावर सिंह(जिला अध्यक्ष-अमरोहा), ब्रम्हपाल सिंह(संगठन मंत्री-बुलन्दशहर), चमन सिंह(जिला महासचिव-अमरोहा), रविकांत तुपकर(स्वाभिमानी शेतकारी संगठन-महाराष्ट्र), दशरथ सावंत(भूतपूर्व अध्यक्ष-स्वाभिमानी शेतकारी संगठन महाराष्ट्र), प्रोफेसर प्रकाश पोफले(प्रेसीडेंट-स्वाभिमानी शेतकारी संगठन महाराष्ट्र), दीपक पगार(अध्यक्ष-उत्तर महाराष्ट्र किसान शेतकारी संगठन), बापूसाहेब कारांडे,सागर शम्भूशेटे(स्वाभिमानी शेतकारी संगठन कोल्हापुर), जगदीश ईनामदार(स्वाभिमानी शेतकारी संगठन), रुलदूसिंह(राष्ट्रीय अध्यक्ष- अखिल भारतीय किसान  महासभा), गुर्णमसिंह(सचिव-अखिल भारतीय किसान महासभा मध्यप्रदेश) सहित 15 राज्यों के 150 यात्रियों के नेतृत्व में निकाली जा रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad