उन्होंने बताया, उनकेमछली पकड़ने के जाल और उपकरण, मोबाइल फोन और वॉकी टॉकी भी ले लिये गए।अरूल ने बताया कि ये मछुआरे आज तड़के पम्बन से समुद्र में गए थे। उन्होंने बताया कि अन्य लोग समुद्र तट तक लौटने में सफल रहे। चार मछुआरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्रीलंकाई मछुआरों के हमले में तमिलनाडु के चार मछुआरे गंभीर रूप से घायल
श्रीलंका के मछुआरों द्वारा समीप स्थित कोडियाकरई के पास किए गए कथित हमले में तमिलनाडु के चार मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए। पम्बन कंटी बोट एसोसिएशन के नेता एस अरूल ने बताया कि श्रीलंकाई मछुआरों ने पहले बंदूक दिखाकर उन्हें धमकाया और फिर उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement