Advertisement

शिल्पा शेट्टी ने पति राज को बताया निर्दोष, कहा- पूरे मामले में ये हैं जिम्मेदार

इन दिनों सुर्खियों में छाए राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले में कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी का बयान...
शिल्पा शेट्टी ने पति राज को बताया निर्दोष, कहा- पूरे मामले में ये हैं जिम्मेदार

इन दिनों सुर्खियों में छाए राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले में कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी का बयान सामना आया है। मुंबई पुलिस की ओर से जारी किए गए शिल्पा के बयान में कहा गया है कि शिल्पा शेट्टी ने अपने पति को इनोसेंट बताया है। शिल्पा का कहना है कि उनके पति राज कुंद्रा बेकसूर हैं और इस मामले में पूरी तरह से प्रदीप बक्शी जिम्मेदार है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने दावा किया कि शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उन्हें हॉटशॉट्स के कंटेट के बारे में पता नहीं था। उन्होंने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उसका कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी उल्लेख किया कि इरोटिका, पोर्न से अलग है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न कंटेंट के निर्माण में शामिल नहीं थे।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने कहा कि यह लंदन स्थित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे, शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं।

बता दें कि बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पॉर्नोग्राफी मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad