Advertisement

हिंदू सेना कार्यकर्ताओं का सीताराम येचुरी पर हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीपीएम दफ्तर में हिन्दू सेना के दो लोगों ने पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी पर हमला कर दिया। हमले के के बाद दोनों युवकों की सीपीएम कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। इन लोगों का कहना है सीपीएम नेता प्रकास करात ने भारतीय सेना पर जो आर्टिकल लिखा है उसके विरोध में उन्होंने यह हमला किया है।
हिंदू सेना कार्यकर्ताओं का सीताराम येचुरी पर हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीताराम येचुरी पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वो प्रेस कांफ्रेस करने के लिए एकेजी भवन जा रहे थे। सभी आरोपी दो यूवकों ने उन पर हमला कर किया और नारे-बाजी करने लगे। हालांकि इस हमले में उनको कोई चोट नहीं आयी लेकिन वो नीचे गिर गयें। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवको को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

मोदी सरकार के तीन साल का जश्न है ये

इस हमले के बाद सीताराम येचुरी ने कहा कि उन पर यह हमला मोदी सरकार के तीन साल पुरे होने के जश्न मनाने के लिए किया गया है। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रैस कांफ्रेंस में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने येेेेचुरी पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र पर हमला बताया है। 

हिन्दू सेना ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए हिन्दू सेना के चीफ विष्णु गुप्ता ने कहा कि हमारे दो कार्यकर्ताओं ने यह हमला किया है क्योंकि प्रकास करात ने जो भारतीय सेना के खिलाफ लेख लिखा है उसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। वो देशद्रोहियों की भाषा बोल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने हमारे दोनों कार्यकर्ताओं उपेन्द्र कुमार और पवन कोल को डिटेन किया है। विष्णु गुप्ता का कहना है कि हम किसी को भी भारतीय सेना के खिलाफ नहीं बोलने देंगे ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad