Advertisement

अयोध्या में मंदिर की तरह मस्जिद ट्रस्ट बनाने का सुझाव, सीपीआइ ने किया समर्थन

अयोध्याम राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप सरकार ने ट्रस्ट बनाने का कदम उठाया...
अयोध्या में मंदिर की तरह मस्जिद ट्रस्ट बनाने का सुझाव, सीपीआइ ने किया समर्थन

अयोध्याम राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप सरकार ने ट्रस्ट बनाने का कदम उठाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए भी ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा ने पवार के सुझाव का समर्थन किया है।

धर्म निरपेक्ष भारत में सभी धर्म एक समान

सीपीआइ नेता ने कहा है कि यह विचार भारत के धर्म निरपेक्ष स्वरूप पर आधारित है। राजा ने कहा कि यह सुझाव इसलिए आया है क्योंकि भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। देश को सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। अगर देश किसी खास समुदाय के मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन कर सकता है तो सरकार को मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट क्यों नहीं बनाना चाहिए। जबकि यह भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार को मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित करनी चाहिए। सरकार को मस्जिद के लिए ट्रस्ट का गठन करन चाहिए।

मस्जिद के लिए ट्रस्ट बनाकर फंड दे सरकारः पवार

एनसीपी प्रमुख पवार ने बुधवार को कहा कहा था कि सरकार को अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए फंड उपलब्ध करा चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संप्रदाय के आधार पर लोगों को बांट रही है। अगर सरकार मंदिर के लिए ट्रस्ट का गठन कर सकती है तो वह मस्जिद निर्माण के लिए भी ट्रस्ट बनाकर फंड उपलब्ध क्यों नहीं कर सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था यह आदेश

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित जमीन पर मुस्लिमों का दावा खारिज करते हुए वहां राम लला का अधिकार होने पर मुहर लगाई थी। इसके साथ ही उसने मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का सरकार को आदेश दिया था और मस्जिद के लिए वैकल्पिक जमीन देने के लिए आदेश दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement