Advertisement

कांग्रेसियों ने किया गिरिराज के घर पर प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने गुरूवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। वह सिंह द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का विरोध कर रहे थे। गिरिराज ने कहा था कि अगर सोनिया गांधी गोरी चमड़ी के बजाय नाइजीरियाई या काली चमड़ी की होती तो क्या कांग्रेसी उन्हें अपना नेता मान लेते।
कांग्रेसियों ने किया गिरिराज के घर पर प्रदर्शन

विट्ठल भाई पटेल हाउस परिसर स्थित सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि सिंह बुधवार शाम को ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरू को रवाना हो गए।

जल्द ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बैनर छीन लिए और सिंह के पुतले को आग लगाने के प्रयास को असफल कर दिया। बाद में उन्हें पुलिस बसों में भरकर ले जाया गया। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री सिंह ने सोनिया गांधी के ऊपर नस्लभेदी टिप्पणी करके विवाद पैदा कर दिया था।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगर सोनिया गांधी गोरी चमड़ी की नहीं होती तो भी क्या कांग्रेसी उन्हें नेता के तौर पर स्वीकार करते। उन्होंने कहा था, अगर राजीव गांधी ने नाईजीरियाई महिला से शादी की होती और यदि वह एक श्वेत महिला नहीं होती तब भी क्या वह (सोनिया) उन्हें अपनी नेता स्वीकार करते?

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad