Advertisement

भारत लौटे एमजे अकबर, मीटू के आरोपों पर बाद में देंगे बयान

#MeToo कैंपेन में आरोपों का सामना कर रहे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर अपने विदेश दौरे से रविवार सुबह भारत...
भारत लौटे एमजे अकबर, मीटू के आरोपों पर बाद में देंगे बयान

#MeToo कैंपेन में आरोपों का सामना कर रहे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर अपने विदेश दौरे से रविवार सुबह भारत लौट आए। मीटू के सवालों पर उन्होंने कहा कि वे इन आरोपों पर बाद में बयान देंगे।

जब से उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने शुरू हुए थे, तभी से एमजे अकबर आधिकारिक दौरे पर नाइजीरिया में थे। अकबर ने न कोई कोई स्टेटमेंट जारी किया और न ही उसी दिन से ट्विटर पर कोई ट्वीट किया था।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक नई दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब मीटू आरोपों पर अकबर से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने सवालों से बचते हुए बस इतना कहा कि वे इन सब पर स्टेटमेंट जारी करेंगे।

भाजपा और सरकार दोनों हैं असहज
एमजे अकबर पर लगातार भाजपा और सरकार से सवाल किए जा रहे हैं, जिसका प्रवक्ताओं को कोई जवाब नहीं सूझ रहा है। इतना ही नहीं, सरकार पर अकबर को हटाने का दवाब भी बन रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि पार्टी और सरकार एमजे अकबर का पक्ष सुनने के बाद ही कोई फैसला सुनाएगी। दो दिन पहले जब इस मुद्दे पर अमित शाह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि देखना पड़ेगा कि ये आरोप सच हैं या गलत।

एमजे अकबर पर क्या हैं आरोप

प्रिया रामानी नाम की सीनियर पत्रकार ने ट्वीट किया था कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान आपत्तिजनक हरकतें की है। वहीं एक और महिला ने कहा कि सीनियर जर्नलिस्ट रहे अकबर होटल के कमरे में इंटरव्यू लेते थे और महिलाओं को अपने बिस्तर और शराब ऑफर करते थे। एक महिला ने हार्वे विन्सिटन्स ऑफ द वर्ल्ड नाम से लिखे पोस्ट में कहा है कि अकबर गंदे फोन कॉल, टेक्स्ट, और असहज करने वाले कॉम्प्लिेंट्स में माहिर हैं।

पोस्ट में कहा गया है, "आप जानते हैं कि कैसे चुटकी काटी जाए। थपथपाया जाए, जकड़ा जाए और हमला किया जाए। आपके खिलाफ बोलने की अब भी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। ज्यादातर युवा महिलाएं यह कीमत अदा नहीं कर सकतीं।"

हालांकि जब पोस्ट पब्लिश की गई थी उस समय महिला को प्रताड़ित करने वाला का नाम तो नहीं बताया गया लेकिन इसे लिखने वाली ने अब आरोपों की पुष्टि की है और एम जे अकबर का नाम लिया है। एक अन्य महिला ने भी आरोपों की पुष्टि की है कि अकबर ने उसके सामने भी कई अश्लील प्रस्ताव रखे थे। 1995 में कोलकाता के ताज बंगाल में अकबर ने उसके सामने ऐसे अश्लील ऑफर दिए थे और उसके बाद उसने जॉब ऑफर ठुकरा दी थी।

इस कड़ी में सबसे ताजा आरोप सीएनएन की एक पत्रकार ने लगाया था। मजली डि पॉय ने अकबर पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि जब वे एशियन ऐज में इंटर्नशिप करने आईं थी, उस वक्त के संपादक अकबर ने जबर्दस्ती उन्हें किस किया था। पॉय के अनुसार अकबर उनके पिता के दोस्त थे। पॉय उस वक्त 18 वर्ष की थीं, जबकि एमजे अकबर की उम्र 56 साल की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement