Advertisement

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने बेटे की शाही शादी में किए 7 करोड़ रुपए खर्च

महाराष्‍ट्र भाजपा अध्‍यक्ष रावसाहब दानवे ने अपने बेटे की शाही शादी में करीब 6 से 7 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मीडिया रिपोर्ट में इसका हवाला दिया गया है। केंद्र की मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद इस तरह की शाही शादी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने बेटे की शाही शादी में किए 7 करोड़ रुपए खर्च

औरंगाबाद में दानवे के बेटे और विधायक संतोष दानवे की शादी में प्रदेश से विभिन्न दलों के बड़ी राजनीतिक दिग्गज पहुंचे थे। समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, विधानपरिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे, कई केंद्रीय मंत्रियों एवं महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों समेत प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की थी।

मीडिया की मानें तो करीब 5-6 एकड़ में शादी का शामियाना सजाया गया था। वहीं बड़ी हस्तियों के साथ साथ डेढ़ लाख लोगों के खाने की भी व्यवस्था की गई थीं और मेहमानों के लिए विभिन्न तरह के पकवानों का इंतजाम किया गया था। शादी के मंच को बड़े महल की तरह सजाया गया था।

मुख्यमंत्री फड़णवीस ने शादी के मंच से कहा ‘हम दो साल से इंतजार कर रहे थे कि संतोष की कब शादी होगी।’ वहीं इतनी मंहगी शादी को लेकर कई तरह की आपत्तियां भी उठ रही हैं।

इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमनिया ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘मुझे आश्चर्य हो रहा है कि ऐसी खर्चीली शादी के लिए पैसा कहां से आता है।’ किसान नेता जयाजी सुर्यवंशी ने आरोप लगाया है कि लोगों के पास पीने के लिए पानी नहीं है और इस शादी में दो दिन में 500 टैंकर पानी ज़मीन पर छिड़का गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad