Advertisement

मुंबई : दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू-गांधी से, आशुतोष के खिलाफ शिकायत

राशन कार्ड बनवाने के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की तुलना महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू से करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता आशुतोष के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मुंबई : दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू-गांधी से, आशुतोष के खिलाफ शिकायत

 

साकीनाका थाने में रविवार को दर्ज कराई गई शिकायत में अखिलेश तिवारी ने कहा है कि दुष्‍कर्म के दागी के बचाव में राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जैसी हस्तियों का नाम ले कर आप के नेता ने लोगों और देश का घोर अपमान किया है। तिवारी ने आप नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

वरसोवा थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमें शिकायत मिली हैलेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामले को देखा जा रहा है।एक टीवी चैनल के लिए लिखे गए अपने ब्लाग में आशुतोष ने संदीप कुमार की करतूत का बचाव करते हुए नेहरू और गांधी के कथित प्रेम का उल्लेख किया है।

एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में सीडी सामने आने के बाद कुमार को मंत्री पद से हटा दिया गया। महिला की शिकायत पर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad