Advertisement

गिरावट के बाद फिर बढ़े कोविड 19 के मामले, एक दिन में 50 हजार 209 नए केस, 704 मौतें

कोविड 19 के दैनिक मामलों में हाल के दिनों में लगातार आ रही गिरावट के बाद आज फिर मामले बढ़े हैं। पिछले 24...
गिरावट के बाद फिर बढ़े कोविड 19 के मामले, एक दिन में 50 हजार 209 नए केस, 704 मौतें

कोविड 19 के दैनिक मामलों में हाल के दिनों में लगातार आ रही गिरावट के बाद आज फिर मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 50,209 नए सामने दर्ज किए गए हैं। वहीं संक्रमण की वजह से 704 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 50,209 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 704 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 83,64,086 हो गई है। वहीं देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 77,11,809 है। पिछले 24 घंटे में 55,331 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। 

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,27,962 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 5,825 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,24,315 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। 

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में चार नवंबर को देश की प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन जांच 82500 को पार कर गयी।

  देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
 
  देश में चार नवंबर को प्रति दस लाख की आबादी पर जांच का औसत 82 हजार 511 पर पहुंच गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि चार नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 11 करोड़ 42 लाख 08 हजार 384 पर पहुंच गया है। बुधवार को 12 लाख नौ हजार 425 जांच की गई।
 
कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad