Advertisement

कब शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, किन विधेयकों को किया जाएगा पेश? जानें पूरी जानकारी

इस बार संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच होने जा रहा है। इसमें कुल 20 बैठकें होने की संभावना...
कब शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, किन विधेयकों को किया जाएगा पेश? जानें पूरी जानकारी

इस बार संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच होने जा रहा है। इसमें कुल 20 बैठकें होने की संभावना हैं। ये सभी कोविड प्रोटोकॉल के तहत होंगी। संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 26 विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं, जिनमें तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला और क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित विधेयक भी शामिल हैं। वहीं अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार संसद सत्र में विपक्षी दल मोदी सरकार को महंगाई, आतंकवाद, लखीमपुर खीरी हिंसा और कृषि कानून के जैसे मुद्दों पर घेरेंगे।

क्रिप्टोकरेंसी बिल

संसद के शीतकालीन सत्र के निचले सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों की सूची में क्रिप्टोकरेंसी एवं आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विनियमन विधेयक 2021 सूचीबद्ध है। इस विधेयक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के सृजन के लिए एक सहायक ढांचा सृचित करने की बात कही गई है। इस प्रस्तावित विधेयक में भारत में सभी प्रकार के निजी क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है।

कृषि कानूनों से संबंधित विधेयक

सत्र के दौरान तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने से संबंधित विधेयक पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में केंद्र सरकार ने विपक्षी दलों विरोध के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून, कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून और आवश्यक वस्तु संशोधन कानून, 2020 बनाया था। इसके विरोध में करीब एक साल से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान संगठने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने हालही में राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी।

इसके अलावा संसद सत्र में हाईकोर्ट एंड सुप्रीम कोर्ट जजेज (सैलरीज एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) संशोधन बिल 2021 पेश किया जाएगा। जो जजों और उच्‍च न्‍यायिक अफसरों के सैलरी एक्‍ट को संशोधित करने के लिए है। सत्र में द पेंशन फंड रेगुलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी (संशोधन) बिल भी पेश किया जाएगा।

सूचीबद्ध अन्य विधेयक

-राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2021
-मानव तस्करी (रोकथाम, सुरक्षा एवं पुनर्वास) विधेयक 2021
-विद्युत संशोधन विधेयक 2021
-उत्प्रवास विधेयक 2021
-मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी औषधि संशोधन विधेयक 2021
-केंद्रीय सतर्कता आयोग संशोधन विधेयक 2021
-दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना संशोधन विधेयक 2021

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad