Advertisement

वेंकैया नायडू ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।
वेंकैया नायडू ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ

देश के 13वें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नायडू राज्यसभा के सभापति के रूप में भी पदभार ग्रहण किए। वह उपराष्ट्रपति के तौर पर अपना पहला भाषण भी देंगे। 


 

इससे पहले नायडू अपने आवास से राजघाट पहुंचे और वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे डीडीयू पार्क गए जहां वे दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दिए। 


 

गौरतलब है कि नायडू को देश का 13वां उपराष्ट्रपति चुना गया था, चुनाव में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू, तो विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी मैदान में थे।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad