Advertisement

समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अहम : रामनिवास गोयल

दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बुधवार को 'मीडिया में महिलाओं की भूमिका' पुस्तक का...
समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अहम : रामनिवास गोयल

दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बुधवार को 'मीडिया में महिलाओं की भूमिका' पुस्तक का लोकार्पण किया गया। अपने संबोधन में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। वह देश की प्रगति में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि समाज को महिलाओं और पुरूषों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। सबके साथ चलने से ही देश का विकास होगा।

पुस्तक की लेखिका संगीता अग्रवाल ने कहा कि मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालने के लिए उन्होंने यह पुस्तक लिखी है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में पिता और दादा का बड़ा योगदान है। अपने दादा से ही प्रेरणा लेकर यह किताब लिखी गई है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भारती तनेजा, समाज सेवी नानक चंद अग्रवाल और वाणी प्रकाशन से अदिति माहेश्वरी रही।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad