Advertisement

देश में वैक्सीन की किल्लत बरकरार, दिल्ली-कर्नाटक समेत कई राज्य ग्लोबल टेंडर जारी करने पर मजबूर

देश में महामारी की दूसरी लहर के बीच कई राज्य वैक्सीन की कमी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली, कर्नाटक...
देश में वैक्सीन की किल्लत बरकरार, दिल्ली-कर्नाटक समेत कई राज्य ग्लोबल टेंडर जारी करने पर मजबूर

देश में महामारी की दूसरी लहर के बीच कई राज्य वैक्सीन की कमी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना सहित कई राज्यों ने मंगलवार को कोविड टीकों की खरीदी के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा ने भी टीकों की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने का फैसला किया है।

केंद्र का कहना है कि अब तक सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को 18 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, लेकिन उनमें कई ने वैक्सीन की कमी की शिकायत की है। उनमें से वे अब उन लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिन्हें एक निर्धारित अवधि के भीतर अपनी दूसरी खुराक देने की आवश्यकता है।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और राज्य कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख सीएन अश्वथ नारायण ने कहा ग्लोबल टेंडर के द्वारा उनका राज्य 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने के लिए दो करोड़ डोज खरीदेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अब तक हम केंद्र द्वारा दी जा रही वैक्सीन पर निर्भर थे। अब हमें टेंडर जारी करने और सात दिनों के अंदर यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने भी कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए ग्लोबल टैंडर जारी किया जाएगा। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित केंद्र राज्य सरकारों को ग्लोबल टेंडर आमंत्रित करने के लिए मजबूर कर रहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि तेलंगाना कैबिनेट ने भी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार विदेशी निर्माताओं से कोविड-19 वैक्सीन लेने के लिए एक या दो दिन में संपर्क करने के लिए तैयार है। राज्य के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कम आपूर्ति के कारण हम किसी भी विदेशी निर्माता से कोविड वैक्सीन खरीदने के विकल्प की तलाश कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश ने महीने की शुरुआत में ही लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं द्वारा चार करोड़ डोज की खरीद की प्रक्रिया को हरी झंडी दिखा दी है। राज्य के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि वह सीधे तौर पर स्पुतनिक वी जैसे टीकों की खरीद कर सकता है, जो कि मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा विकसित किए गए हैं।

ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने राज्य की पूरी आबादी को टीका लगाने के लिए वैक्सीन की खरीद के लिए एक ग्लोबल टेंडर जारी किया है। मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने कहा कि लोगों के कीमती जीवन की सुरक्षा के लिए पूर्ण टीकाकरण सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए कैबिनेट ने राज्य सरकार को ग्लोबल टेंडर आमंत्रित करने और जल्द से जल्द टीके लगाने की अनुमति दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad