Advertisement

जीवन साधी चुनने के लिए शख्स ने रखी अजीब शर्तें, ब्रा, कमर और पैरों की बताई साइज

अक्सर मैट्रोमोनियल साइड पर लड़के शादी के लिए गोरी, लंबी और पतली लड़कियों की डिमांड करते हुए देखे...
जीवन साधी चुनने के लिए शख्स ने रखी अजीब शर्तें,  ब्रा, कमर और पैरों की बताई साइज

अक्सर मैट्रोमोनियल साइड पर लड़के शादी के लिए गोरी, लंबी और पतली लड़कियों की डिमांड करते हुए देखे जाते हैं। लेकिन, एक लड़के की हद तब पार हो गई जब उसने 'बेटर हॉफ' मैट्रोमोनियल साइड  पर अपनी होने वाली दुल्हन के लिए ब्रा साइज, कमर और पैरों के आकार के बारे में लिख कर अजीबों गरीब शर्तें रख दी। ट्विटर पर ऐड वायरल होने के बाद इस मैट्रिमोनियल साइट ने नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने पर यूजर के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही उसके प्रोफाइल को भी हटा दिया गया।

मैट्रिमोनियल साइट पर शख्स ने अपने बायो में लिखा था कि उसे एक ऐसी लड़की की तलाश है जिसकी लंबाई 5 फुट 2 इंच से 5 फुट 6 इंच हो, ब्रेस्ट साइज 32 बी से 32 सी हो, कमर 12-16 इंच और पैरों का साइज 6-7 हो। लड़के की डिमांड यही तक सीमित नहीं थी। उसने अपनी होने वाली दुल्हन के लिए ऐसी कई अजीबों गरीब मांगे रखी थी।

लड़के की मांग के अनुसार दुल्हन रूढ़िवादी विचार की होनी चाहिए, लेकिन स्वभाव से उदार, मजेदार औऱ जमीन से जुड़ी हुई। उसे कुत्तों से प्यार होना चाहिए और उसकी उम्र 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए। मैट्रोमोनियल पर यह दुल्हन की चाह के लिए रखा गया यह ऐड सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

मैट्रोमोनियल साइड 'बेटर हाफ' के सीईओ पवन गुप्ता ने भी ट्विटर पर इस आपत्तिजनक ऐड पर अपना बयान दिया है। कंपनी के सीईओ ने कहा कि उनकी कंपनी भारतीयों के लिए सबसे भरोसेमंद, सुरक्षित और प्रामाणिक बनने के लिए प्रतिबद्ध है। खासतौर में महिलाओं की सुरक्षा को यहां विशेष ख्याल रखा जाता है और यूजर्स के प्रोफाइल की कई चरणों में जांच की जाती है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement