Advertisement

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, बोले सबके सामने दिखा रहा हूं सबूत

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले को लेकर विपक्ष के शक की सुई बिहार सीएम नीतीश...
तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, बोले सबके सामने दिखा रहा हूं सबूत

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले को लेकर विपक्ष के शक की सुई बिहार सीएम नीतीश कुमार पर जा कर अटकी है। इस मामले को लेकर राजद नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर प्रश्न पत्र लीक करवाने के आरोप लगाए है। तेजस्वी का कहना है कि परीक्षा के पहले ही उनके पास प्रश्व पत्र पहुंच गया था। इसके बाद तेजस्वी ने बताया कि पेपर लीक की खबरें देने वाले पत्रकारों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है।

बिहार में बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। शनिवार को अंग्रेजी विषय का पेपर था। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र लीक होने की खबर आ गई। हालांकि बिहार बोर्ड ने इसे नकार दिया।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। रविवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'नीतीश जी, कितना आइना दिखाऊं? स्क्रीनशॉट में देखिए कल अंग्रेजी विषय की सेकंड सिटिंग का पेपर हमारे पास दोपहर 1:13 बजे आ गया था और वही प्रश्न पत्र परीक्षा में था? किसे दोष देंगे? विपक्ष या पत्रकार? ये अधिकारी आपको कहीं का नहीं छोड़ेंगे? आप इन्हीं भ्रष्ट अधिकारियों की सरेआम पीठ ठोंकते है।' इसके साथ ही तेजस्वी ने क्वेश्चन पेपर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

इसके बाद नीतीश ने ट्वीट किया "पेपर लीक की खबरें देने वाले पत्रकारों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में FIR दर्ज कराई। टॉपर घोटाले के संरक्षक मुख्यमंत्री “हर वर्ष, हर परीक्षा का हर पेपर लीक” करने-कराने वाले उच्च अधिकारियों को पदोन्नति और ईनाम देंगे लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को जेल भेजेंगे।"

बता दें कि सामाजिक विज्ञान का पेपर लीक होने के कारण पहले ही परीक्षा रद्द कराई जा चुकी है। शुक्रवार को आयोजित इस विषय की पहली शिफ्ट में परीक्षा को रद्द किया गया। दूसरी शिफ्ट वाले छात्रों को फिर से परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। अब यह परीक्षा 8 मार्च को आयोजित होगी।

 

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">पेपर लीक की खबरें देने वाले पत्रकारों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में FIR दर्ज कराई।<br><br>टॉपर घोटाले के संरक्षक मुख्यमंत्री “हर वर्ष, हर परीक्षा का हर पेपर लीक” करने-कराने वाले उच्च अधिकारियों को पदोन्नति और ईनाम देंगे लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को जेल भेजेंगे।</p>&mdash; Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) <a href="https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1363511753695318016?ref_src=twsrc%5Etfw">February 21, 2021</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad