Advertisement

सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, कुल 112 लोगों को मिला सम्मान

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दिवंगत संगीतकार एवं गीतकार भूपेन हजारिका और समाजसेवी नानाजी देशमुख...
सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, कुल 112 लोगों को मिला सम्मान

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दिवंगत संगीतकार एवं गीतकार भूपेन हजारिका और समाजसेवी नानाजी देशमुख को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न, लोक गायिका तीजन बाई सहित चार हस्तियों को पद्म विभूषण तथा जाने-माने पत्रकार कुलदीप नैय्यर और पर्वतारोही बच्छेन्द्री पॉल सहित 14 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा क्रिकेटर गौतम गंभीर, अभिनेता मनोज वाजपेयी, डॉ संदीप गुलेरिया, गायक शंकर महादेवन और पूर्व नौकरशाह एस जयशंकर सहित 94 हस्तियों को पद्म श्री से अलंकृत किया जाएगा।

सरकार ने गुरुवार को 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें 4 पद्मविभूषण, 14 पद्मभूषण, और 94 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इसमें 21 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों में इस बार दिग्गज पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोपरांत), क्रिकेटर गौतम गंभीर, भारतीय कोरियोग्राफर प्रभु देवा, अभिनेता कादिर खान (मरणोपरांत) और अन्य शामिल है।

पद्म भूषण अवॉर्ड

इस साल का पद्मभूषण अवॉर्ड जिन 14 लोगों को मिला है उनके नाम है-

जॉन चैम्बर्स (विदेशी), व्यापार एवं उद्योग, अमेरिका

सुखदेव सिंह ढींढसा, लोक विषय, पंजाब

प्रवीण गोर्धन (विदेशी), लोक विषय, दक्षिण अफ्रीका

महाशय धरम पाल गुलाटी, उद्योग, दिल्ली

दर्शन लाल जैन, सामाजिक कार्य, हरियाणा

अशोक लक्ष्मणराव कुकडे, किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं, महाराष्ट्र

करिया मुंडा, लोक विषय, झारखंड

बुधादित्य मुखर्जी, कला-संगीत-सितार, पश्चिम बंगाल

मोहनलाल विश्वनाथन नैयर, कला-अभिनय-फिल्म, केरल

एस नंबी नारायण, विज्ञान, केरल

कुलदीप नैय्यर (मरणोपरांत), पत्रकारिता, दिल्ली

बछेंद्री पाल, पर्वतारोहण, उत्तराखंड

वी के शुंगलू, सिविल सेवा, दिल्ली

हुकुमदेव नारायण यादव, लोक विषय, बिहार

पद्म विभूषण

लोक कलाकार तीजन बाई, जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह, एल एंड टी के अध्यक्ष ए.एम नाईक समेत चार लोगों को पद्म विभूषण सम्मान मिला है।

पद्मश्री

राजेश्वर आचार्य, कला-गायन-हिंदुस्तानी, उत्तर प्रदेश

बंगारू आदिगलार, आध्यात्मिकता, तमिलनाडु

इलियास अली, औषध-सर्जरी, असम

मनोज बाजपेयी, कला-अभिनय-फिल्म, महाराष्ट्र

उधब कुमार भराली, जमीनी स्तर पर नए-नए प्रयोग, असम

उमेश कुमार भारती, औषधि-रेबीज, हिमाचल प्रदेश

प्रीतम भारतवान, कला-गायन-लोक, उत्तराखंड

ज्योति भट्ट, कला-चित्रकारी, गुजरात

दिलीप चक्रवर्ती, पुरातत्व, दिल्ली

मम्मी चांडी, औषधि-रुधिर विज्ञान, पश्चिम बंगाल

स्वपन चौधरी, कला-संगीत-तबला, पश्चिम बंगाल

कंवल सिंह चौहान, कृषि, हरियाणा

सुनील छेत्री, खेल-फुटबॉल, तेलंगाना

दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर, कला-अभिनय-थिएटर, महाराष्ट्र

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad