Advertisement

टाटा संस और स्पाइसजेट ने एयर इंडिया को खरीदने के लिए लगाई बोली, क्या हो पाएगी 68 साल बाद 'घर वापसी'

करीब 68 साल बाद एअर इंडिया की 'घर वापसी' कर सकती है। जानकारी के मुताबिक टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के...
टाटा संस और स्पाइसजेट ने एयर इंडिया को खरीदने के लिए लगाई बोली, क्या हो पाएगी 68 साल बाद 'घर वापसी'

करीब 68 साल बाद एअर इंडिया की 'घर वापसी' कर सकती है। जानकारी के मुताबिक टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने एअर इंडिया को खरीदने के लिए बोली लगा दी है। आज बुधवार को बोली लगाने की अंतिम तारीख थी। कंपनी के प्रवक्ता की तरफ से ये जानकारी दी गई है। 

बुधवार को डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (डीआईएपीएम) ने जानकारी दी है कि एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए संबंधी बोली फाइल कर दी है। 

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने सोमवार को समय सीमा समाप्त होने से पहले ये दाखिल किया है। सरकार ने भी साफ कर दिया कि उसे एयर इंडिया अधिग्रहण के लिए कई प्रस्ताव मिले हैं। डीआईपीएएम सचिव तुहिन कांत पांडे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

1932 में टाटा ग्रुप ने ही एअर इंडिया को शुरू किया था। टाटा समूह के जे.आर.डी. टाटा इसके फाउंडर थे। तब इसका नाम टाटा एअर सर्विस रखा गया था। 1938 तक कंपनी ने अपनी घरेलू उड़ानें शुरू कर दी थी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद इसे सरकारी कंपनी बना दिया गया था। आजादी के बाद सरकार ने इसमें 49 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी थी।


बता दें, एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया जनवरी 2020 में शुरू की गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें लगातार देरी हुई है। अप्रैल 2021 में सरकार ने एक बार फिर योग्य कंपनियों से बोली लगाने को कहा था। 15 सितंबर बोली लगाने का आखिरी दिन था। साल 2020 में भी टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के अधिग्रहण को लेकर अपना रूची पत्र दाखिल किया था। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad