Advertisement

अब निजी-सरकारी दफ्तरों में कर्चारियों को लगाया जा सकता कोरोना टीका, 11 अप्रैल से ये कदम उठा सकती केंद्र सरकार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार राज्यों में टीकाकरण अभियान को लेकर एक और कदम उठा...
अब निजी-सरकारी दफ्तरों में कर्चारियों को लगाया जा सकता कोरोना टीका, 11 अप्रैल से ये कदम उठा सकती केंद्र सरकार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार राज्यों में टीकाकरण अभियान को लेकर एक और कदम उठा सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 11 अप्रैल से वर्कप्‍लेस पर भी टीकाकरण अभियान को लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 45 वर्ष या उससे अधिक के लोगों के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा सकता है। इसके लिए सावर्जनिक और निजी क्षेत्रों के दफ्तरों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा सकता है। इसमें लगभग 100 पात्र और इच्छुक लाभार्थियों को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार अनुमति दे सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के सूत्रों से ये जानकारी बुधवार को मिली है।

    

अभी 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। वहीं, देश में फिर से कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है जबकि कई राज्य सरकारों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। 

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है, कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात में टेस्टिंग की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है। पंजाब में मृत्यु दर में गिरावट के लिए घातक मामलों को चिन्हित करके जल्द अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़िम्मेदारी से कार्य न करना समझ से परे है। लोगों में दहशत फैलाना मूर्खता है। वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad