Advertisement

देश में कोरोना मामले 48 लाख के पार, 24 घंटे में आए 92 हजार नए केस, 1136 संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 92,071 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद...
देश में कोरोना मामले 48 लाख के पार, 24 घंटे में आए 92 हजार नए केस, 1136 संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 92,071 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 48,46,424 हो गया है। वहीं, 24 घंटे में 1136 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 92,071 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 लाख 46 हजार हो गई है। इनमें से 79,722 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 86 हजार हो गई और 37 लाख 80 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, रविवार (13 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,72,39,428 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,78,500 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad