Advertisement

आरएलडी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 82 साल की उम्र में निधन...
आरएलडी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

समाजवादी पार्टी ने लिखा है, "राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद! आपका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी ना भरने वाली जगह छोड़ गया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। भावभीनी श्रद्धांजलि!" 

बता दें कि अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने की वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad