Advertisement

राम मंदिर निर्माण की 3डी एनीमेशन फिल्म यूट्यूब पर रिलीज, देखने के लिए क्लिक करें ये लिंक

उत्तर प्रदेश की पावन धरती अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा...
राम मंदिर निर्माण की 3डी एनीमेशन फिल्म यूट्यूब पर रिलीज, देखने के लिए क्लिक करें ये लिंक

उत्तर प्रदेश की पावन धरती अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण की पूरी प्रक्रिया देखने के लिए सभी के मन में उत्सुकता जगी हुई है, जिसे देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार यानी 13 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के निर्माण को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर एक 3 डी एनीमेशन फिल्म  जारी की है। इस एनीमेटेड फिल्म में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया को दिखाया गया है।

इस 3डी फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए ट्रस्ट ने ट्वीटर पर लिखा, 'अयोध्या स्थित भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि पर बन रहे भव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया को एक 3डी फिल्म के माध्यम से हमने प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। जय श्री राम!'


ट्रस्ट द्वारा जारी किया गया यह वीडियो 5 मिनट का है जिसमें राम मंदिर के निर्माण उसके डिजाइन के तरीके और उपयोग उपकरणों को दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि मंदिर किस स्थान पर बनेगा, कौन सी रोड से गुजरेगा और मंदिर परिसर का किस प्रकार से निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वीडियो के लास्ट में बताया गया कि 2023 तक मंदिर को पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

3डी एनिमेशन फिल्म में राम मंदिर निर्माण की तकनीक को खूबसूरती से दर्शाया गया है। इस को देखकर आप मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं। फिल्म में राम मंदिर की गहराई में उत्खनन हुआ और कब हुआ यह भी बताया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad