Advertisement

राष्ट्रपति ने महाशय धर्मपाल गुलाटी, गौतम गंभीर समेत 65 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित...
राष्ट्रपति ने महाशय धर्मपाल गुलाटी, गौतम गंभीर समेत 65 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्मा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस साल 112 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी। इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद ने इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 शख्सियतों में से 56 लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया था।  

पद्म विभूषण

-    शनिवार को पद्म पुस्कार के दूसरे चरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।

पद्म भूषण

-    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक नंबी नारायण को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

-    एमडीएच कंपनी के सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी को राष्ट्रपति ने व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।

-    राष्ट्रपति ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

महाशय धर्मपाल गुलाटी को व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 

पद्मश्री

-    बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

-    कला-संगीत-तबला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने स्वप्न चौधरी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

-    भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

-    तीरंदाजी के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति ने बोम्बायला देवी लैशराम तो पद्मश्री से नवाजा।

-    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

-    राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों में अहम योगदान देने के लिए एचएस फुल्का को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

-    बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

-    इस साल राष्ट्रपति ने एक चाय वाले डी प्रकाश राव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। ओडिशा के कटक के रहने वाले राव मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल चलाते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य- शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया है।

इस साल 112 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

इस साल कुल 112 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिनके नाम का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया था। पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हस्तियों में अभिनेता मोहनलाल (पद्म भूषण), पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर (पद्म श्री), क्रिकेटर गौतम गंभीर (पद्म श्री) अकाली दल के नेता सुखदेव ढींढसा (पद्म भूषण), जाने-माने वकील एच. एस. फुल्का (पद्म श्री) शामिल हैं। पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा बिहार के नेता हुकुमदेव नारायण यादव (पद्म भूषण), बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी सिस्को सिस्टम के पूर्व सीईओ जॉन चैम्बर्स (पद्म भूषण) और डांसर तथा फिल्म निर्देशक प्रभु देवा (पद्म श्री) को सम्मानित किया गया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर की गई थी पद्म पुरस्कारों की घोषणा

कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य हस्तियों के उपस्थित रहे। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर की गई थी और बाकी को ये सम्मान 16 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किये जाने की उम्मीद है।

क्या होते हैं पद्म पुरस्कार

अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली शख्सियत को हर साल पद्म पुरस्कार दिए जाते हैं। जैसे- कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा और व्यापार एवं उद्योग। पुरस्कारों के लिए आए नामांकन पद्म पुरस्कार समिति के सामने रखे जाते हैं। प्रधानमंत्री हर साल इस समिति का गठन करते हें। पुरस्कारों का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है। पद्म पुरस्कारों के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें, मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग और सांसद भी सिफारिशें भेज सकते हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad