Advertisement

पद्म पुरस्कार : जॉर्ज फर्नांडीज समेत इन हस्तियों को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण, पहली महिला एयर मार्शल को पद्म श्री

राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित एक समारोह में पद्म अवार्ड 2020 प्रदान किए गए। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री...
पद्म पुरस्कार : जॉर्ज फर्नांडीज समेत इन हस्तियों को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण, पहली महिला एयर मार्शल को पद्म श्री

राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित एक समारोह में पद्म अवार्ड 2020 प्रदान किए गए। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी हिस्सा लेने पहुंचे थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 119 पद्म अवार्ड प्रदान किए। इस लिस्ट में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री अवार्ड शामिल है। पद्म अवार्ड हासिल करने वालों में 29 महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। 16 शख्सियतों को मरणोपरांत पद्म अवार्ड से नवाजा जा रहा है।

एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) को आज चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला।डा पदमा भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। उनके अलावा आइसीएमआर के पूर्व प्रमुख साइंटिस्ट डॉक्टर रमन गंगाखेडकर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा गया। 

इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को और अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कहा, 'मैं इस अवॉर्ड को देने के लिए भारत सरकार और राष्ट्रपति की शुक्रगुजार हूं। इस तरह के अवॉर्ड हमें भविष्य में और अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं आने वाले टूर्नामेंट में अच्छा करूं।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर अदनान सामी ने कहा, 'आज मुझे जो सम्मान दिया गया उसके लिए मैं भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं आज अपने जज़्बात को ठीक तरह से बयान नहीं कर सकता, मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे(पुरस्कार) अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहूंगा।'

बता दें सन् 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा  हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। राष्ट्रपति मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के चलते ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे। यह पुरस्‍कार सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग, इत्‍यादि में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad