Advertisement

तस्वीरों में देखें 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, जगमगाती रौशनियों से नहाया देश, मिठाईयों में भरे 'आजादी' के रंग

कल यानी रविवार को पूरा देश आजादी का जश्न मनाने जा रहा है। सभी लोगों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस जोरो-शोरों...
तस्वीरों में देखें 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, जगमगाती रौशनियों से नहाया देश, मिठाईयों में भरे 'आजादी' के रंग

कल यानी रविवार को पूरा देश आजादी का जश्न मनाने जा रहा है। सभी लोगों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस जोरो-शोरों से मनाने की तैयारियां भी पूरी कर ली है। इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाने का सबका अपना-अपना तरीका है। कोई बड़ी-बड़ी इमारतों में तिरंगे के रंगों की जगमगाती रोशनी कर रहा है। तो किसी हलवाई ने नारंगी, सफेद और हरे रंगों से अपनी मिठाईयों को नया स्वरूप दिया है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में घेवर को इस बार जश्न-ए-आजादी का रंग दिया गया है। देश की शान तिरंगे के रंग में रंगा घेवर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। लखनऊ के 'छप्पन भोग' नाम की एक दुकान पर घेवर आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। घेवर ही नहीं बल्की यहां कई मिठाइयों को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। 56 भोग मिठाई की दुकान के मालिक ने बताया, "छोटे छैना को हमने तिरंगे के रंग से बनाया है। घेवर मिठाई को भी हमने तिरंगे का रंग और रूप दिया है।"

 

दिल्ली में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राष्ट्रपति भवन को लाइटों से सजाया गया।


देखें वीडियो -

 

स्वतंत्रता दिवस से मुंबई के पहले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की इमारतों को लाइटों से सजाया गया।

देखें वीडियो - 

गोरखपुर के रेलवे स्टेशन में भी आजादी के जश्न का अलग ही माहौल नजर आ रहा है। रेलवे स्टेशन की इमारत तिरंगे की लाइट से रोशन है। तिरंगे की रोशनी में नहाया हुआ रेलवे स्टेशन बेहद खूबसूरत लग रहा है।

असम के डिब्रूगढ़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले एक टीकाकरण केंद्र को केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों से सजाया गया है। दीवार पर भी तिरंगा पेंट किया गया है।


वहीं दिल्ली के लाल किले में भी हफ्ते भर पहले से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ये तस्वीरें मिंटो रोड और लाल किले के पास की हैं।

लाल किले के चारों ओर मल्टी-लेयर सिक्योरिटी कवर बनाया गया है। जिसमें एनएसजी, स्नाइपर्स, एसडब्ल्यूएटी कमांडो, पतंग पकड़ने वाले, कैनाइड (डॉग) यूनिट और ऊंटी इमारतों पर तैनत शार्पशूटर्स शामिल हैं। इससे पहले लाल किले के चारों ओर स्टील कंटेनर्स की दीवार बनाई गई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad