Advertisement

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी की समाधिस्थल वीरभूमि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पूरा देश आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया और लिखा, "आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।"

गौरतलब है कि राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को श्रीपेरुंबदूर में चुनाव प्रचार के दौरान लिट्टे के आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। पीएम मोदी के अलावा बीजेपी और कांग्रेस के तमाम दूसरे नेताओं ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है और उन्हें याद किया। 

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी ने राजीव गांधी की समाधिस्थल वीरभूमि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित भी यहां मौजूद रहे।

राजीव गांधी आजाद भारत के इतिहास के सबसे कम 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री पद संभालने वाले शख्स थे। राजीव गांधी 1984-1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। राजीव गांधी को देश में आईटी क्रांति के जनक के रुप में जाना जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement