Advertisement

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 लाख के पार, 24 घंटे में आए 45 हजार नए मामले

भारत में हर दिन करीब 50 हजार कोरोना के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अच्छी बात ये है कि करीब इतने ही लोग...
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 लाख के पार, 24 घंटे में आए 45 हजार नए मामले

भारत में हर दिन करीब 50 हजार कोरोना के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अच्छी बात ये है कि करीब इतने ही लोग कोरोना से हर दिन ठीक भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 44,879 नए केस सामने आए हैं। वहीं 547 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 87 लाख 28 हजार हो गए हैं, वहीं अब तक एक लाख 28 हजार 668 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर पांच लाख से भी कम पर आ गए हैं।  

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44,878 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 87,28,795 हुई। 547 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,28,688 हुई। 4,747 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,84,547 रह गए। 49,079 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 81,15,580 हुई।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमार) के अनुसार, देश में 12 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12 करोड़ 31 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। भारत में प्रतिदिन 15 लाख टेस्ट करने की क्षमता के साथ पिछले 6 हफ़्तों में प्रतिदिन औसत 11 लाख से ज़्यादा टेस्ट किए गए।

मृत्यु दर और रिकवरी रेट

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.48 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93 फीसदी है। 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement