Advertisement

सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले दुनिया के 403 शहरों में मुंबई पहले, दिल्ली चौथे नंबर पर

56 देशों के 403 शहरों की ट्रैफिक और भीड़भाड़ पर तैयार की गई रिपोर्ट में मुंबई दुनिया में सबसे ज्यादा...
सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले दुनिया के 403 शहरों में मुंबई पहले, दिल्ली चौथे नंबर पर

56 देशों के 403 शहरों की ट्रैफिक और भीड़भाड़ पर तैयार की गई रिपोर्ट में मुंबई दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक दवाब झेलने वाला शहर साबित हुआ है। यह रिपोर्ट लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टॉमटॉम ने तैयार की है।

पीक अवर्स की मुसीबतें

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीक अवर्स में मुंबईकर को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए 65 फीसदी से ज्यादा वक्त लगता है। इसी सूची में 58 फीसदी के साथ दिल्ली चौथे नंबर पर है। लोकेशन टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनी टॉमटॉम एप्पल और उबर के लिए मैप्स यानी नक्शे तैयार करती है। ट्रैफिक के मामले में कोलंबिया की राजधानी बोगोटा 63 फीसदी के साथ दूसरे पेरू की राजधानी लीमा 58 फीसदी के साथ तीसरे और रूस की राजधानी मॉस्को 56 फीसदी के साथ पांचवें नंबर रह है।

अतिरिक्त समय पर आधारित रिपोर्ट

यह रिपोर्ट ज्यादा ट्रैफिक के दौरान लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगे अतिरिक्त समय के आधार पर तैयार की गई है। कंपनी का कहना है कि मुंबई में औसतन प्रति किलोमीटर 500 कार चलती हैं। यह संख्या दिल्ली से बहुत ज्यादा है।

मुंबई में करना हो सफर तो...

मुंबई में शाम 5 बजे से रात 8 बजे के बीच सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है। यदि मुंबई में सुकून का सफर करना हो तो इसके लिए सबसे अच्छा समय रात 2 बजे से तड़के 5 बजे के बीच है। इस दौरान मुंबई की रफ्तार धीमी होती है। जबकि सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए 80 फीसदी अतिरिक्त समय लगता है। जबकि शाम को 5 और 8 बजे के बीच यह बढ़कर 102 फीसदी तक बढ़ जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad