Advertisement

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

गोवा की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री...
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

गोवा की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

वे शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। भाजपा की प्रभावी नेता थीं। उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर में हुआ था। मृदुला सिन्हा एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा लोक परंपराओं के बारे में भी लिखती रही हैं।

सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।  

भारत सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाह ने ट्वीट के जरिए उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा 'गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति।'

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad