Advertisement

मिग-21 ने भारतीय आसमान में आखिरी बार उड़ान भरी, राजनाथ ने इसे ‘राष्ट्रीय गौरव’ बताया

छह दशकों से भी अधिक समय से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की ताकत रहे प्रसिद्ध लड़ाकू विमान...
मिग-21 ने भारतीय आसमान में आखिरी बार उड़ान भरी, राजनाथ ने इसे ‘राष्ट्रीय गौरव’ बताया

छह दशकों से भी अधिक समय से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की ताकत रहे प्रसिद्ध लड़ाकू विमान मिकोयान-गुरेविच मिग-21 ने शुक्रवार को अंतिम बार भारतीय आकाश में उड़ान भरी और इसकी विदाई इतिहास और अनेक स्मृतियों में दर्ज हो गई।

बता दें कि चंडीगढ़ एयरबेस पर इस प्रतिष्ठित विमान को 60 साल पहले वायुसेना में शामिल किया गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 1971 के युद्ध को कौन भूल सकता है। पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान, विपरीत परिस्थितियों में, मिग-21 ने ढाका में गवर्नर हाउस पर हमला किया था और उसी दिन, उस युद्ध के परिणाम की रूपरेखा तैयार कर दी थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अपने लंबे इतिहास में, ऐसे कई अवसर आए हैं जब मिग-21 ने अपनी निर्णायक क्षमता साबित की है। जब भी ऐतिहासिक मिशन हुए हैं, हर बार मिग-21 ने तिरंगे का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह विदाई हमारी सामूहिक स्मृतियों की भी है, हमारे राष्ट्रीय गौरव की भी है, और उस यात्रा की भी है जिसमें साहस, बलिदान और उत्कृष्टता की कहानी लिखी गई है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मिग-21 विक्रम, त्रिशूल और बादल के रूपों से जाना गया है। राजनाथ सिंह ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की सराहना की, जिसने इसे मेंटेंन किया। मिग-21 की काबिलियत बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इसे भारतीय सेना का भरोसा और सम्मान मिलता रहा है। इसकी लीगेसी दशकों से बिल्ड किया गया है।

जब मिग-21 पहली बार भारतीय आसमान में उड़ा होगा तो कई लोग पैदा नहीं हुए होंगे। यह हमारे फैमिली मेंबर है, जिसने देश को मजबूत किया और हमें वैश्विक मंच पर स्थापित किया। इस फाइटर जेट ने अपनी काबिलियत को शामिल किया। मिग की बात होती है तो लोग कहते हैं कि भारतीय सेना 60 साल पुराना फाइटर उड़ा रहा है। 70 के दशक मिग पहले ही रिटायर हो चुके हैं। अभी जो फाइटर जेट मिग उड़ा रहे थे, वह 40 साल पुराना है। इसे हमेशा एयरफोर्स ने अपडेट रखा है।

मिग 21 होने वाला नेशनल प्राइड है, हमारे शक्ति का प्रतीक रहा है। हमारे यहां हर चीज में ईश्वर को देखा गया है। हम भूमि को अपनी माता और खुद को इसकी संतान मानते हैं। हम नए घर में प्रवेश करने से पहले उसकी पूजा करते हैं। यह आस्था या विश्वास नहीं है, हर सिस्टम के प्रति कृतज्ञता की भावना है। सम्मान हर उस चीज को देना चाहिए, जिसने जीवन में मदद किया गया है। मिग 21 का सम्मान सांस्कृतिक परंपरा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad