Advertisement

लगातार छठी बार एवरेस्ट पर फतह करने वाले देश के पहले व्यक्ति बनें लवराज धर्मशक्तू

लगातार पांच बार एवरेस्ट पर फतह करने वाले पद्मश्री लवराज धर्मशक्तू एक बार फिर विश्व की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। बीएसएफ में सहायक सेनानी के पद पर तैनात पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में ओएनजीसी का एवरेस्ट अभियान दल 27 मार्च को दिल्ली से रवाना हुआ था।
लगातार छठी बार एवरेस्ट पर फतह करने वाले देश के पहले व्यक्ति बनें लवराज धर्मशक्तू

दरअसल, लगातार छठी बार एवरेस्ट पर फतह करने वाले लवराज धर्मशक्तू के इस दल को केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 27 मार्च को दिल्ली में हरी झंडी दिखाई थी। दिल्ली से लवराज के साथ इस अभियान दल में कुल 12 सदस्य शामिल थे। चार अप्रैल को अभियान दल के सदस्य काठमांडू पहुंचें। इसके बाद उन्होंने माउंट एवरेस्ट के लिए लुक्ला होते हुए अभियान शुरू किया।

मुनस्यारी के बोना गांव निवासी लवराज सिंह धर्मशक्तू को बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग की ओर से देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच बार के एवरेस्ट पर फतह कर रिकॉर्ड बनाने के लिए सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कमांडेंट आरके नेगी ने बताया कि अगर लवराज सिंह छठी बार एवरेस्ट पर पहुंचकर रिकॉर्ड कायम करते हैं तो वह ऐसा करने वाले देश के पहले व्यक्ति होंगे।  

पद्मश्री लवराज के नेतृत्व में एवरेस्ट पर जाने वाले अभियान दल में धारचूला के गर्ब्यांग निवासी और ओएनजीसी में कार्यरत योगेश गर्ब्याल भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा, असम, जम्मू-कश्मीर के पर्वतारोही भी दल में शामिल किए गए हैं। इस अभियान पर निकलने से पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि लवराज के नेतृत्व में यह अभियान दल एवरेस्ट में देश का झंडा फहराएगा, जिन उम्मीदों पर वह खरे उतरे।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad