Advertisement

मन की बात में पीएम मोदी की अपील- त्योहार पर मर्यादा में रहें, सैनिकों के लिए एक दीया जरूर जलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...
मन की बात में पीएम मोदी की अपील- त्योहार पर मर्यादा में रहें, सैनिकों के लिए एक दीया जरूर जलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सीमा पर तैनात सैनिकों को भी याद किया और लोगों ने कहा कि भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी घर में एक दीया जरूर जलाना है।

मोदी ने कहा हमें अपने उन जांबाजों को भी याद रखना है जो इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं और भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हमें घर में एक दीया, भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।

उन्होंने कहा कि आज विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व है। इस पावन अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। दशहरे का ये पर्व,असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। आज आप सभी बहुत संयम के साथ जी रहे हैं, त्योहार मना रहे हैं, इसलिए जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं,उसमें जीत भी सुनिश्चित है।

मोदी ने कहा जब हम त्योहार की बात करते हैं, तो सबसे पहले मन में यही आता है कि बाज़ार कब जाना हैं? इस बार जब आप खरीदारी करने जाएं तो विकल फ़ॉर लोकल का अपना संकल्प अवश्य याद रखें। बाज़ार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के कनॉट प्लेस के खादी स्टोर में इस बार गांधी जयंती पर एक ही दिन में एक करोड़ रुपए से ज़्यादा की खरीदारी हुई। इसी तरह कोरोना समय में खादी के मास्क भी बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। देशभर में कई जगह सेल्फ हेल्प ग्रुप और दूसरी संस्थाएं खादी के मास्क बना रहे है।

पीएम ने कहा, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती 31 अक्टूबर को हम 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के तौर पर मनाएंगे। बहुत कम लोग मिलेंगे जिनके व्यक्तित्व में एक साथ कई तत्व मौजूद हों-वैचारिक गहराई, नैतिक साहस, राजनैतिक विलक्षणता, कृषि क्षेत्र का गहरा ज्ञान और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad