Advertisement

अब लालू की बेटी और कंगना में नोक-झोंक, बॉलीवु़ड अभिनेत्री को बताया "आंख की अंधी और दलाल"

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं...
अब लालू की बेटी और कंगना में नोक-झोंक, बॉलीवु़ड अभिनेत्री को बताया

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में  हैं। वे लालू और तेजस्वी यादव के समर्थन में लगातार आवाज उठाती रहतीं हैं, लेकिन रोहिणी ने इस बार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोला है। रोहिणी ने अपनी पोस्ट में कंगना को आंख की अंधी और दिमाग से पैदल कहा है।

उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, "सोशल मीडिया पर अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है..? आंख के अंधी.. दिमाग के पैदल..! फकीरा की दलाली में..! क्या राज्य सभा सीट की खातिर..? या सीधे सीएम बनने की खातिर...! मानवता का गला घोट कर..! गंगा में तैरती लाशों को..! नाइजीरिया का बोलकर..! फकीरा की छवि बचाने को..! फर्जी झांसी की रानी..!"

बता दें, कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि गंगा में तैरती लाशें भारत की नहीं है। यह तो नाइजीरिया की है। इससे पहले भी लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी सोशल मीडिया पर सियासी मुद्दों पर लिखती रही हैं। इतना ही नहीं पिता लालू प्रसाद यादव की रिहाई पर भी उन्होंने कैंपेन चलाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad