Advertisement

आज का इतिहास: प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म, मारा गया था कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास...
आज का इतिहास: प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म, मारा गया था कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं...

1386 - जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1564 - इंग्लैंड के नाैसैनिक कमांडर जॉन हाॅकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
1572 - स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648 - उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना।
1878 - थॉमस एल्वा एडिसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
1892 - अमेरिका में शिकागो से न्यूयाॅर्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरू किया गया।
1898 - अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
1900 - काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।
1922 - ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बाद में बदलकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन किया गया।
1925 - प्रसिद्ध रंगमंच निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काज़ी का जन्म।
1931 - बिजली के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरू की।
1950 - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म।
1954 - टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
1967 - हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1972 - पहले बहु-आयामी हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण।
1973 - अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
1976 - विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1980 - पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1985 - संपूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी।
1991 - दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1995 - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का 11वां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 - भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत हुए।
2000 - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
2004 - कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2007 - पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की मोटरकार रैली में हुये आत्मघाती हमले 139 लोगों की मौत और 450 अन्य घायल हुये। इस हमले में श्रीमती भुट्टो बाल बाल बच गयी थी।
2012 - सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमलों 40 लोग मारे गये।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad