Advertisement

खिचड़ी बनेगी नेशनल डिश? सरकार ने दी सफाई

खिचड़ी को लेकर इन दिनों खूब खिचड़ी पक रही है। बुधवार को ये खबर आई थी कि खिचड़ी को सरकार राष्ट्रीय भोजन...
खिचड़ी बनेगी नेशनल डिश? सरकार ने दी सफाई

खिचड़ी को लेकर इन दिनों खूब खिचड़ी पक रही है। बुधवार को ये खबर आई थी कि खिचड़ी को सरकार राष्ट्रीय भोजन घोषित करने जा रही है। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई लोग अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं सके। यहां तक कि खिचड़ी ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगी।

अब केंद्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने साफ किया है कि खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन घोषित किए जाने की योजना नहीं है। बल्कि विश्व रिकॉर्ड के लिए इसे भारत की एंट्री दी गई है।

दरअसल, पारंपरिक भारतीय डिश खिचड़ी भारत के लोगों का पसंदीदा खाना है। इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए शेफ संजीव कपूर 4 नवंबर, 2017 को भारत गेट लॉन्स में 800 किलो खिचड़ी बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगे।

इसे खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआईआई संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं। शेफ संजीव कपूर को ग्रेट इंडिया फूड स्ट्रीट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। खिचड़ी बनाने के लिए 1,000 लीटर और 7 फीट व्यास की क्षमता की कड़ाही का उपयोग किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी को 'ब्रांड इंडिया फूड' के रूप में प्रमोट किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह खिचड़ी लगभग 60,000 अनाथ बच्चों के साथ-साथ इस कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को बांटी जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad