Advertisement

कर्नाटक: जिलेटिन स्टिक से हुआ धमाका, 6 की मौत, रेड के डर से नष्ट करने की कर रहे थे कोशिश

कर्नाटक में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हुआ है। राज्य के चिकबल्लापुर में जिलेटिन स्टिक में धमाका होने...
कर्नाटक: जिलेटिन स्टिक से हुआ धमाका, 6 की मौत, रेड के डर से नष्ट करने की कर रहे थे कोशिश

कर्नाटक में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हुआ है। राज्य के चिकबल्लापुर में जिलेटिन स्टिक में धमाका होने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से जिलेटिन के स्टीक रखे थे।

पुलिस सूचना के बाद छापे मारने जा रही थी इसके बारे में उन लोगों को जानकारी हो गई, तो वह इसे नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान जिलेटिन में ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल होने की खबर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चिकबलपुर में हुई दुर्घटना पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने कहा कि ज़िला प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर, जो चिक्काबल्लापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि पीड़ितों के शव बुरी तरह से कटे हुए और सभी जगह बिखरे हुए थे।

पुलिस के अनुसार घटना पेरसेंड्रा के पास हिरेनगावल्ली में हुई। जिलेटिन की छड़ें के उपयोग के खिलाफ स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद 7 फरवरी को पुलिस द्वारा खदान को बंद कर दिया गया था, फिर भी यह पूरी तरह से जारी रहा जिसके बाद कुछ दिनों पहले एक और छापा मारा गया और ठेकेदार को जिलेटिन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई।

इस बीच, सुधाकर ने कहा कि खानों के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने अवैध रूप से विस्फोटक जमा किए थे। उन्होंने कहा कि मामले की पुलिस जांच जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad