Advertisement

वड़ोदरा मे पठान बंधुओं का परिवार सहेजता है दुनिया की सबसे बड़ी कुरान

गुजरात में वडोदरा की जामा मस्जिद में क्रिकेटर बंधुओं इरफान और युसूफ पठान का परिवार दुनिया की सबसे बड़ी कुरान को सहेजता है। इस मस्जिद की पहचान पठान बंधु रहे हैं।
वड़ोदरा मे पठान बंधुओं का परिवार सहेजता है दुनिया की सबसे बड़ी कुरान

दोनों बंधुओं के पिता यहां नमाज पढ़ा करते हैं। इसी जामा मस्जिद ने दावा किया है कि उनके यहां दुनिया की सबसे बड़ी कुरान है। मीडिया की खबर के अनुसार जामा मस्जिद ने दावा किया है कि उनके यहां रखी कुरान की लंबाई 75 इंच और चौड़ाई 41 इंच है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। कुरान को लिखने के लिए 'सुरमे' और 'मोर के पंख' का इस्तेमाल किया गया है। कुरान के किनारों पर 'सोने की परत' का भी प्रयोग किया गया है।

यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि दुनिया में जिस सबसे बड़े कुरान को गिनीज वर्ल्ड में रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है वह रूस की कोलशरीफ मस्जिद में रखी है। वडोदरा की जामा मस्जिद द्वारा किया गया दुनिया की सबसे  बड़ी कुरान होने का  दावा गिनीज वर्ल्ड में रिकॉर्ड्स में शामिल होगा या नहीं यह अभी तय नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad