Advertisement

देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, दैनिक मामले एक लाख से कम, बीते 24 घंटे में 83,876 नए केस दर्ज

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में आज कमी देखी गई।  पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 83,876 नए मामले सामने...
देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, दैनिक मामले एक लाख से कम, बीते 24 घंटे में 83,876 नए केस दर्ज

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में आज कमी देखी गई।  पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 83,876 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ दैनिक मामले घटकर एक लाख से कम हुए हैं। इस दौरान 1,99,054 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि 895 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल सक्रिय मामले 11,08,938 हैं, मृतकों की कुल संख्या 5,02,874 हो गई है। वहीं कुल पॉजिटिविटी रेट 7.25 फीसदी दर्ज हुआ है। कोरोना वायरस टीकाकरण की बात करें तो इसका आंकड़ा 1,69,63,80,755 पहुंच गया है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड19 के 83,876 नए मामले सामने आए और दैनिक मामले घटकर एक लाख से कम हुए। इस दौरान 1,99,054 लोग डिस्चार्ज हुए। 895 लोगों की मृत्यु दर्ज़ हुई।

कुल सक्रिय मामले: 11,08,938

कुल मृत्यु: 5,02,874

कुल पॉजिटिविटी दर: 7.25%

कुल वैक्सीनेशन: 1,69,63,80,755

कोरोना वायरस की रफ्तार कम करने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 169.63 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 11,08,938 हैं, जो कुल मामलों का 2.62 फीसदी है। रिकवरी रेट इस समय 96.19 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 1,99,054 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल रिकवरी बढ़कर 4,06,60,202 हो गई है।

देश में कोरोना वायरस की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 9.18 फीसदी है। अब तक 74.15 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 11,56,363 टेस्ट एक दिन के भीतर हुए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad