Advertisement

देश में कोरोना केस 61 लाख 45 हजार से अधिक, पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले, अब तक 96,318 लोगों की मौत

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ब्राजील को पछाड़कर भारत...
देश में कोरोना केस 61 लाख 45 हजार से अधिक, पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले, अब तक 96,318 लोगों की मौत

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है। यहां 61 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं।  देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 61 लाख 43 हजार के पार पहुंच चुकी है। covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 61,43,019 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 50,98,573 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 96,351 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 9,47,235 एक्टिव केस हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 70,589 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए जबकि 84,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। हालांकि 776 मरीजों की जान भी चली गई। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार हो गई है। इनमें से 96,318 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 47 हजार हो गई और 51 लाख 1 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है।

7 करोड़ 31 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, सोमवार (29 सितंबर) तक कोविड-19 के 7,31,10,041 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 11,42,811 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया था। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

मृत्यु दर और सक्रिय मामलों में गिरावट

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के आंकड़े

महाराष्ट्र पहले नंबर पर

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 13,51,153 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 2,65,033 मामले सक्रिय हैं। अब तक 10,49,947 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 35,751 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,921 नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 180 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर

वहीं, आंध्र प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में दूसरे नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 6,81,161 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 63,116 मामले सक्रिय हैं और 6,12,300 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 5,745 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में एक दिन में 5,487 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 37 लोगों की नई मौत दर्ज की गई है।

तमिलनाडु तीसरे नंबर पर

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 5,86,397 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 46,306 सक्रिय केस हैं और 5,30,708 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 9,383 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 24 घंटे में 5,589 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 70 नई मौत दर्ज की गई है।

कर्नाटक चौथे नंबर पर

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 5,82,458 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,04,048 केस सक्रिय हैं और 4,69,750 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 8,641 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 6,892 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 59 नई मौत दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश पांचवें नंबर पर

उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों की सूची में पांचवें नंबर पर है। प्रदेश में कोरोना के 3,90,875 मामले सामने आए हैं, जिनमें 53,953 सक्रिय मामले हैं जबकि 3,31,270 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, राज्य में अब तक 5,652 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में 3,790 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 58 नई मौत दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली छठे नंबर पर

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में छठे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना के अब तक 2,73,098 मामले सामने आए हैं। राजधानी में कोरोना के 27,123 सक्रिय मामले हैं। अब तक 2,40,703 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 5,272 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1,984 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 37 नई मौत दर्ज की गई है।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर

बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 73 लाख 61 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (61 लाख 43 हजार) दूसरे और ब्राजील 47 लाख 48 हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad