Advertisement

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 90,802 नए मामले, 1,016 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर अब देशभर में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा...
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 90,802 नए मामले, 1,016 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर अब देशभर में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है। यहां 42 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 42 लाख 02 हजार के पार पहुंच चुकी है। covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 42,02,562 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 32,47,297 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 71,687 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 8,82,955 एक्टिव केस हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 90,802  नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,016 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से दोगुने-तीनगुने कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख 4 हजार हो गई है। इनमें से 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 82 हजार हो गई और 32 लाख 50 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या साढ़ें तीन गुना अधिक है।

रविवार को रिकॉर्ड 90,632 नए मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, रविवार को रिकॉर्ड 90,632 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की तादाद 41 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार करते हुए 41,13,811 हो गई है। वहीं इस दौरान 1065 मरीजों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 70,626 हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 73,642 मरीज इस घातक वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं। यह एक दिन में ठीक होने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 31 लाख के पार जा चुकी है। देश में इस वक्त मामले 8,62,320 सक्रिय हैं। यानी कि इनका इलाज या तो अस्पताल में चल रहा है या फिर यह होम आइसोलेशन में हैं।

शनिवार को 86,432 नए मामले आए सामने

देश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर बड़ा उछाल देखने को मिला। शनिवार को 86,432 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,089 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 69,561 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 40,23,179 हो गए हैं, जिनमें से 8,46,395 लोगों का उपचार चल रहा है और 31,07,223 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

शुक्रवार को 83,341 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को कोरोना के 83,341 नए मामले सामने आए। 1,096 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 68,472 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 39,36,748 हो गए हैं, जिनमें से 8,31,124 लोगों का उपचार चल रहा है और 30,37,152 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.15 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.74 फीसदी है। वहीं, 21.11 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

अबतक 4 करोड़ 55 लाख सैंपल टेस्ट

आईसीएमआर के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं। 2 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 55 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग बुधवार को की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।

12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से उबरने की दर 77 प्रतिशत से अधिक है। कुल स्वस्थ हुए मरीजों में 30 प्रतिशत दो राज्यों, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं। देश के जिन 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से उबरने की दर अधिक है, उनमें दिल्ली (88.50 प्रतिशत), बिहार

76.6 फीसदी पर पहुंचा रिकवरी रेट

रिकवरी रेट की बात करें तो इसमें मामूली बढ़ोतरी के बाद यह 76.6 फीसदी पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 7.46 फीसदी है। वहीं 29 अगस्त को 10,55,027 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 4,14,61,636 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना का डेथ रेट 1.79 प्रतिशत है।

देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के आंकड़े

महाराष्ट्र पहले नंबर पर

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 9,07,212 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 2,35,857 मामले सक्रिय हैं। अब तक 6,44,400 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 26,604 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में एक दिन में 23,350 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, करीब 328 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर

वहीं, आंध्र प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में दूसरे नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 4,98,125 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 99,689 मामले सक्रिय हैं और 3,94,019 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 4,417 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में 10,794 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 70 नई मौत दर्ज की गई हैं।

तमिलनाडु तीसरे नंबर पर

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 4,63,480 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 51,455 सक्रिय केस हैं और 4,04,186 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 7,839 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 24 घंटे में 5,783 नए मामले आ चुके हैं। वहीं, 88 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

कर्नाटक चौथे नंबर पर

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 3,98,551 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 99,266 केस सक्रिय हैं और 2,92,873 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 6,393 लोगों की जान जा चुकी है।राज्य में 24 घंटे में 9,319 नए मामले आ चुके हैं। वहीं, 95 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश पांचवें नंबर पर

उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों की सूची में पांचवें नंबर पर है। प्रदेश में कोरोना के 2,66,283 मामले सामने आए हैं, जिनमें 61,625 सक्रिय मामले हैं जबकि 2,00738 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, राज्य में अब तक 3,920 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में एक दिन में 6518 नए मामले आ चुके हैं। वहीं, 77 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली छठे नंबर पर

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में छठे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना के अब तक 1,91,449 मामले सामने आए हैं। राजधानी में कोरोना के 20,909 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1,65,973 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 4,567 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में 3256 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर

बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है। इस सूची में 64 लाख 60 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (42 लाख 04 हजार) दूसरे और ब्राजील 41 लाख 37 हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad