Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों ने भी दिखाया अपना जज्बा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सेना के जवानों ने भी योगाभ्यास किया। इस मौके पर सेना ने भी इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों ने भी दिखाया अपना जज्बा

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेना भी योग के रंग में रंगी नजर आई। वैसे तो सेना में योग रोजमर्रा की दिनचर्या का ही एक हिस्सा है, लेकिन आज इस मौके पर सेना ने इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

लद्दाख में जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर -25 डिग्री तापमान में बर्फ के बीच योग किया।


नौसेना के जहाजों से लेकर सरहद पर हर जगह योग किया जा रहा है। नौसैनिकों ने भारतीय युद्धपोत INS विक्रमादित्य पर योग अभ्यास किया।


इस अवसर पर आसमान में सरहद की हिफाजत करने वाली वायुसेना भी योग में पीछे नही रही। तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वायुसेना ने देशभर के सभी एयरबेस को निर्देश जारी किया था कि वे 21 जून को योगाभ्यास करें। नई दिल्ली के एयरफोर्स स्टेशन पर करीब 800 वायुसैनिक योग करते नजर आए।


इस खास अवसर पर सबमरीन में भी जवान एक सीमित स्थान में योग करते नजर आए।


थार के रेगिस्तान से लेकर बर्फ के पहाड़ों तक जवानों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान भारतीय तट रक्षक कर्मचारियों ने भी वेस्ट कोस्ट और दिल्ली मुख्यालय में योगाभ्यास किया।


योग दिवस पर एनसीसी के एक हजार कैडेट्स ने भी दिल्ली के एनसीसी ग्राउंड में योग किया। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad